चमदी पहाड़ जंगल में मिले कंकाल मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चमदी पहाड़ जंगल में मिले कंकाल मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

साहिबगंज। तालझारी थाना क्षेत्र के चमदी पहाड़ जंगल में 6 अगस्त को मिले कंकाल मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शव की पहचान कपड़ों के आधार पर एतवारी पहाड़िया के रूप में हुई है, जबकि पूर्ण पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। परिजनों के बयान पर तालझारी थाना कांड संख्या 125/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

अनुसंधान में पुलिस को पूर्व विवाद की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, शांति पहाड़िन के कहने पर उसके दामाद गंगा पहाड़िया ने एतवारी पहाड़िया की गला दबाकर हत्या की और शव को चमदी पहाड़ के जंगल में छिपा दिया।

मामले में शांति पहाड़िन (45) और गंगा पहाड़िया (25) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को 14 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें