नए नौसेना प्रमुख के नाम का ऐलान, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नए चीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

भारतीय नौसेना को नया प्रमुख मिल गया है। वाइस एडमिरल Krishna Swaminathan को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह 31 मई को आधिकारिक रूप से पदभार संभालेंगे।

वर्तमान में वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान में कमांडिंग इन चीफ के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा।

वे मौजूदा नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi का स्थान लेंगे, जो 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। उन्हें 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली के क्षेत्र में उनकी विशेष विशेषज्ञता मानी जाती है।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में भारतीय नौसेना की तकनीकी और सामरिक क्षमता को और मजबूती मिलेगी। देश की समुद्री सुरक्षा और आधुनिक युद्ध रणनीतियों में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

और पढ़ें