कोडरमा में प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क |कोडरमा

झारखंड के Koderma जिले में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों द्वारा शादी कराने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवती घर में अकेली थी, जबकि उसके परिवार के सदस्य इलाज के सिलसिले में कोडरमा गए हुए थे। इसी दौरान चलकुशा थाना क्षेत्र निवासी दिनेश यादव उसके घर पहुंचा। बताया गया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

रात के दौरान ग्रामीणों को युवक के घर में मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। सूचना मिलने पर युवती के पिता भी मौके पर पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक और युवती की शादी करा दी गई।

हालांकि मामला यहीं नहीं रुका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

युवती ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसका और दिनेश यादव का पिछले एक साल से प्रेम संबंध था। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और प्रेम विवाह का विरोध करते हुए धमकी देने लगे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें