JAC 12th Result 2026 को लेकर हलचल तेज, DigiLocker ने दिए संकेत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


📍 रांची संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Jharkhand Academic Council (JAC) के इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम को लेकर हलचल तेज हो गई है। DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर पोस्ट कर संकेत दिया है कि JAC 12th Result 2026 जल्द जारी होने वाला है

📲 DigiLocker पर रजिस्ट्रेशन शुरू

DigiLocker प्लेटफॉर्म पर रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पहले से रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी देरी के अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकें।

📊 तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

मिले संकेतों के अनुसार इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। DigiLocker का रिजल्ट पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है, जिससे छात्रों को आसानी होगी।


📌 ऐसे चेक करें JAC 12th Result 2026

  1. आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं
  2. “JAC 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  4. सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
  5. मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

🏆 टॉपर्स और पास प्रतिशत पर नजर

रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची और कुल पास प्रतिशत भी जारी किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी यह देखना दिलचस्प होगा कि किस स्ट्रीम में छात्रों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहता है।

और पढ़ें