संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर लगाए गए आरोपों पर अब AAP की ओर से पलटवार किया गया है।
प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि केजरीवाल बंगले नहीं बल्कि महल जैसी सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को केजरीवाल के घर से जुड़ा बताया।
हालांकि, इस पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी हैं और इनका केजरीवाल के घर से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद अपना घर सबको दिखाने के लिए तैयार हैं।
आतिशी ने आगे कहा कि यदि बीजेपी को पारदर्शिता दिखानी है, तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी मीडिया के लिए अपना घर खोलना चाहिए। इस बयान के बाद दिल्ली की राजनीति में बहस और तेज हो गई है।








