झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस दंपती को पड़ोसी जिलों की कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रांची, संवाददाता :
झारखंड सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 17 जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा आईएएस दंपती  लोकेश मिश्रा ओर मेघा भारद्वाज और मेघा भारद्वाज को लेकर हो रही है, जिन्हें राज्य के दो पड़ोसी जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के आदेशानुसार, उत्पाद आयुक्त के पद पर कार्यरत लोकेश मिश्रा को गोड्डा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं निबंधन महानिरीक्षक के पद पर तैनात मेघा भारद्वाज को पाकुड़ जिले का उपायुक्त बनाया गया है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि गोड्डा और पाकुड़ दोनों पड़ोसी जिले हैं, ऐसे में यह आईएएस दंपती अब प्रशासनिक रूप से भी एक-दूसरे के निकट रहकर कार्य करेंगे। इसे राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक विशेष और चर्चित नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है।



दोनों अधिकारी वर्ष 2016 बैच के आईएएस हैं। जानकारी के अनुसार, लोकेश मिश्रा प्रारंभ में बिहार कैडर में थे, जबकि मेघा भारद्वाज झारखंड कैडर की अधिकारी थीं। विवाह के बाद लोकेश मिश्रा ने झारखंड कैडर में स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, जिसे बाद में स्वीकृति प्रदान की गई।

यह व्यापक फेरबदल 17 अप्रैल 2026 की देर रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से किया गया। इसके तहत पलामू, देवघर, हजारीबाग और साहिबगंज समेत कई महत्वपूर्ण जिलों में नए उपायुक्तों की तैनाती की गई है।

प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी, बेहतर समन्वय और प्रभावी शासन व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें