सीबीएसई 10वीं के परिणाम पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने दी विद्यार्थियों को बधाई, कहा— मेहनत, मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से मिलती है सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



राँची  :  सीबीएसई द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ पूरे देश में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी अवसर पर पासवा (पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे ने सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दिल से बधाई और शुभकामनायें दी है।
आलोक दूबे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “सीबीएसई का आज का परिणाम यह दर्शाता है कि देश की नई पीढ़ी कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर हर चुनौती को पार कर सकती है। मैं उन सभी छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि जो विद्यार्थी इस बार अपने अपेक्षित अंक नहीं प्राप्त कर सके हैं, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।“हर असफलता अगली सफलता की सीढ़ी होती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और दोबारा दोगुने उत्साह से प्रयास करें—सफलता जरूर मिलेगी।”
शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की भी सराहना
पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे  ने विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों,अभिभावकों और स्कूलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। “एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसका परिश्रम तो होता ही है, साथ ही शिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का समर्थन और स्कूल का सकारात्मक वातावरण भी अहम भूमिका निभाता है।”पासवा की ओर से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए दूबे ने कहा, “पासवा का उद्देश्य केवल शिक्षा का प्रचार-प्रसार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उसे उचित मार्गदर्शन देना है। हम चाहते हैं कि झारखंड ही नहीं, पूरे देश के छात्र वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें