फर्जीवाड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विभागीय नियमों का उल्लंघन कर लाभुकों से अधिक राशि की वसूली का मामला

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रानीश्वर : प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा को गुरुवार की सुबह एक सूचना प्राप्त हुआ कि प्रज्ञा केन्द्र संचालक इन्द्रनाथ मंडल द्वारा ग्रीन कार्ड ऑनलाइन करने तथा ग्रीन कार्ड निर्गत करने के लिए लाभुक से एक हजार रूपया लिया गया है। उक्त सूचना के आलोक में पूर्वाह्न 11:00 बजे पंचायत भवन रंगालिया स्थित प्रज्ञा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। प्रज्ञा केन्द्र संचालक, रंगालिया इन्द्रनाथ मंडल से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तथा प्रज्ञा केन्द्र से संबंधित सेवा और शुल्क पंजी का माँग किया गया तो प्रज्ञा केन्द्र संचालक द्वारा कहा गया कि पंजी प्रज्ञा केन्द्र में नहीं है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि सिर्फ जाति, निवासी और आय से संबंधित सेवा पंजी संधारित किया गया है जो घर में है। तत्पश्चात प्रज्ञा केन्द्र संचालक को साथ लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा शिकायतकर्त्ता रूपाली कुमारी के घर मिर्धा टोला (रंगालिया) जाकर सहायक प्रबंधक गोदाम रानीश्वर, पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और प्रज्ञा केन्द्र संचालक की उपस्थिति में पूछताछ किया गया तो शिकायतकर्ता रूपाली कुमारी द्वारा कहा गया कि लगभग सात महीना पूर्व ग्रीन कार्ड ऑनलाइन करने के लिए एक हजार रूपया प्रज्ञा केन्द्र संचालक द्वारा लिया गया था। और दिनांक 10.12.2025 को प्रज्ञा केन्द्र संचालक द्वारा ग्रीन कार्ड संख्या 202801512909 लेमिनेशन कराकर शिकायतकर्ता रूपाली कुमारी को दिया गया। जब ग्रीन कार्ड का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि उक्त ग्रीन कार्ड में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रानीश्वर का न तो हस्ताक्षर है और न ही कार्यालय का मोहर। इस संबंध में जिला आपूर्ति कार्यालय में सम्पर्क करने से पता चला कि उक्त ग्रीन कार्ड का ऑनलाइन प्रविष्टि मई 2025 में किया गया है और 08.12.2025 को निर्गत हुआ है। स्पष्ट है कि प्रज्ञा केन्द्र संचालक इन्द्रनाथ मंडल द्वारा फर्जीवाड़ा तरीके से विभागीय नियमों का उल्लंघन कर लाभुकों से अधिक राशि की वसूली की जा रही है। उक्त के संबंध में प्रज्ञा केन्द्र संचालक इन्द्रनाथ मंडल को स्पष्टीकरण कर दो दिनों के अन्दर जवाब माँगा गया तथा स्पष्टीकरण का जवाब प्राप्त होने के उपरान्त अग्रतर कारवाई किया जायेगा।निरीक्षण के दौरान सहायक प्रबंधक गोदाम रानीश्वर, पंचायत के मुखिया जीसु बास्की, पंचायत सचिव भी उपस्थित थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें