संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क
बंगाल की खाड़ी में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद तटीय क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार झटके चटगांव से 151 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम इलाके में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर रहा, जिससे तटीय क्षेत्रों में संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
हालांकि अब तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन दल लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्र पहले भी भूकंपीय गतिविधियों के कारण गंभीर माना जाता रहा है, ऐसे में किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी पूरी रखनी होगी।
लोगों को समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है और प्रशासन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। इस बीच भूकंप के झटकों के बाद आस-पास के कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर निकल आए और दहशत में रहे।








