भारत में 83% युवा बने कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ता आकर्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

डिजिटल युग में भारत के युवा तेजी से कंटेंट निर्माण की दुनिया में कदम रख रहे हैं। YouTube की India-SmithGeiger रिपोर्ट के अनुसार, देश में 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के GenZ युवाओं में से 83% स्वयं को कंटेंट क्रिएटर मानते हैं। यह युवा सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि इसे भविष्य के करियर के रूप में भी देख रहे हैं।

रिपोर्ट बताती है कि बड़े शहरों की तुलना में छोटे शहरों और कस्बों में कंटेंट क्रिएशन का रुझान अधिक तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल माध्यमों की आसान उपलब्धता और स्मार्टफोन की पहुँच ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी इस क्षेत्र से जोड़ दिया है।

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि 90% GenZ क्रिएटर YouTube को प्राथमिक प्लेटफॉर्म मानते हैं। साथ ही, इंस्टाग्राम रील्स और शॉर्ट्स भी युवाओं के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाला कंटेंट अब बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुँच रहा है, जिससे YouTube पर रीजनल कंटेंट की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ेगी, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर और करियर विकल्प पैदा होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें