Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उप विकास आयुक्तों ने की शिष्टाचार भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न जिलों के उप विकास आयुक्तों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर रांची, गोड्डा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पलामू, बोकारो, खूंटी, दुमका, रामगढ़, देवघर और कोडरमा के उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।

मुलाकात के दौरान उप विकास आयुक्तों ने मुख्यमंत्री से परिचयात्मक संवाद किया और अपने-अपने जिलों में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को राज्य के विकास कार्यों में गति लाने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासनिक अधिकारियों की प्राथमिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा और ऊर्जावान उप विकास आयुक्त अपनी कर्मठता और प्रतिबद्धता से राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

इनकी रही उपस्थिति

उपस्थित उप विकास आयुक्तों में रांची के सौरभ कुमार भुवानिया, गोड्डा के दीपक कुमार दुबे, लातेहार के सैय्यद रियाज अहमद, सरायकेला-खरसावां की रीना हांसदा, सिमडेगा के दीपांकर चौधरी, पलामू के मोहम्मद जावेद हुसैन, बोकारो की शताब्दी मजूमदार, खूंटी के आलोक कुमार, दुमका के अनिकेत सचान, रामगढ़ के आशीष अग्रवाल, देवघर के पीयूष सिन्हा तथा कोडरमा के रवि जैन शामिल थे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें