संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची : कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55 वे जन्मदिन पर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जन्मदिन मनाया गया। इसी कड़ी में राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब रांची झारखंड कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर सभी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी झारखंड में सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।
यादों की प्रदर्शनी’ ने दिलाया पुराने संघर्षों का अहसास
कार्यक्रम में एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण झलकियाँ, तस्वीरें, भाषण और अभियान प्रदर्शित किए गए थे। इसमें भारत जोड़ो यात्रा, युवाओं के साथ संवाद, महिला सशक्तिकरण, किसानों के मुद्दे और देश के अलग-अलग हिस्सों में किए गए जनसंपर्क अभियानों को प्रमुखता से दिखाया गया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के राजू , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय,कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री दीपिका पांडे सिंह , विधायक रामेश्वर उरांव,यशस्विनी सहाय, राजेश गुप्ता छोटू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
