पाकुड़
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत शनिवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न क्लस्टरों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
पाकुड़ प्रखंड के सोनाजोड़ी, हिरणपुर के धोवाडांगा, लिट्टीपाड़ा के सोनाधनी व बांडु, अमड़ापाड़ा के सिंगारसी, महेशपुर के चांडालमारा व भेटाटोला, तथा पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर व फुलझिंझरी कलस्टर में लगे इन शिविरों में बड़ी संख्या में आदिम जनजातीय परिवारों के सदस्य शामिल हुए।
शिविरों के माध्यम से लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं योजनाओं से संबंधित लाभ भी प्रदान किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया।
अभियान के तहत प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा यह प्रयास जनजातीय समाज को सशक्त एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
