पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर चर्चा में हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनावी मुकाबले में कड़ी टक्कर देने वाले शुभेंदु अधिकारी को लेकर अब उनकी संपत्ति और नेटवर्थ को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी की कुल नेटवर्थ करीब 85 लाख 87 हजार रुपये बताई गई है। हलफनामे में उल्लेख किया गया है कि उनके नाम पर कोई निजी कार या अन्य वाहन दर्ज नहीं है। साथ ही उन्होंने सोने के गहनों अथवा ज्वेलरी के कॉलम में भी कोई विशेष संपत्ति नहीं दिखाई है।
सबसे अहम बात यह बताई जा रही है कि शुभेंदु अधिकारी पर किसी प्रकार का कर्ज या देनदारी नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह उनकी सादगी और पारदर्शी सार्वजनिक जीवन को दर्शाता है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे बंगाल की राजनीति में एक अलग संदेश के तौर पर देख रहे हैं।
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं और राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।








