ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ा संदेश, पाक दौरे के बीच साफ किया रुख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के पाकिस्तान दौरे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरान उनकी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ भी बैठक हो सकती है, जिससे शांति वार्ता के दूसरे चरण को गति मिलती। हालांकि, इन अटकलों पर ईरान ने साफ तौर पर विराम लगा दिया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री अराघची पाकिस्तान में केवल पाकिस्तानी उच्चस्तरीय अधिकारियों से ही मुलाकात करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अमेरिकी पक्ष के साथ किसी भी प्रकार की बैठक की कोई योजना नहीं है।

ईरान के इस रुख को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव में कमी आने की संभावनाओं को फिलहाल झटका लग सकता है।

और पढ़ें