यही तो है हमारा प्यारा हिंदुस्तान” — दोस्ती और इंसानियत का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश से एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं — “यही तो है हमारा प्यारा हिंदुस्तान”।

वीडियो में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति अपने हिंदू मित्र की सेवा करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 86 वर्षीय मुरलीधर तिवारी बाजार जाते समय सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे और कुछ समय तक बेहोश पड़े रहे। आसपास मौजूद लोग उन्हें देखते रहे, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए।

इसी दौरान उनके पुराने दोस्त इशाक को इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बिना देर किए अपने मित्र को उठाया और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भी वह उनकी सेवा करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है और इंसानियत, दोस्ती और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। यूजर्स इस घटना को “हिंदुस्तान की असली तस्वीर” बता रहे हैं।

हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो के बहाने समाज में फैल रही उदासीनता पर भी सवाल उठाए हैं कि आखिर जरूरत के समय आम लोग मदद के लिए आगे क्यों नहीं आते।

और पढ़ें