संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची :झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह के संरक्षण में और पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में पासवा द्वारा वृहत नशा मुक्ति जागृति अभियान लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर म झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज सहाय, प्रदेश महासचिव फलक फातिमा, केराली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, आकांक्षा के निदेशक वी के सिंह, हजारीबाग के जिला अध्यक्ष मिंकु कुमार, मेघाली सेनगुप्ता ,पासवा वोलेंटियर्स विशाल सिंह,अजहर आलम,अकबर अहमद,रुपा राव,लोहरदग्गा से विवेक कुमार सहित झारखंड के प्रत्येक जिले से आए सैकड़ो वॉलिंटियर्स के उपस्थिति में झारखंड के प्रत्येक जिले में जागृति फैलाने के लिए पासवा नशा मुक्ति अभियान का पोस्टर लांच किया गया।
इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि झारखंड को नशा मुक्त बनाना समाज की नैतिक जिम्मेवारी है और समाज को नशा के खिलाफ जागृत करने के लिए झारखंड के विद्यालयों की सबसे बड़ी संस्था पासवा के नेतृत्व में एक साथ संपूर्ण झारखंड के प्रत्येक जिले में एक वृहत नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा पासवा जो जन जागृति के कार्य के लिए जाना जाता है और इसका विस्तार झारखंड के प्रत्येक जिले में है और यह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आलोक कुमार दूबे जी के कुशल नेतृत्व में जन-जन तक अपनी पहुंच बनाए हुए हैं यही कारण है कि झारखंड को नशा मुक्त बनाने में पासवा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और उन्हें विश्वास है की पासवा इस कार्य में जन आकांक्षाओं पर खड़ा उतरेगा।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड के 47000 से अधिक विद्यालयों के लाखों शिक्षक झारखंड के गांव गांव तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएंगे और एक साथ संपूर्ण झारखंड में नशा मुक्ति का वृहत अभियान लॉन्च किया जाएगा; आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की पा स वा के इस नशा मुक्ति अभियान से संपूर्ण झारखंड नशा मुक्त होगा।
पासवा ने अपने पोस्टर के माध्यम से जन जागृति का संकल्प लिया है और इसका स्पष्ट मानना है कि
1.झारखंड के युवा सर्वप्रथम तो ड्रग्स और अल्कोहल को अपने आप को दूर रखने का संकल्प लें।
- ड्रग्स शराब या किसी भी तरह के नशे से नशा मुक्त झारखंड बनाना ही है है पासवा का संकल्प
- स्वस्थ युवा रहने पर ही ही शक्तिशाली राष्ट्र और शक्तिशाली राज्य का निर्माण हो सकता है।
- आज नशे को ना कहना ही एक बेहतर कल की शुरुआत है।
- पासवा ने अपनी जागृति अभियान के तहत यह अपना लिया है कि झारखंड के प्रत्येक युवा को, झारखंड के प्रत्येक बच्चे को नशा से दूर रखने का संदेश पहुंचाया जाएगा।
- और इसके लिए झारखंड के प्रत्येक स्कूल, प्रत्येक कॉलेज प्रत्येक गांव के प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर पासवा जागृति अभियान के तहत पोस्टर लगाएगी और जन-जन तक जागृति पहुंचाएगी।
- झारखंड के 47000 से अधिक विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिताओं को आयोजित कर झारखंड के प्रत्येक बच्चे और उनके अभिभावक तक यह संदेश पहुंचाएगी।
इस अवसर पर संपूर्ण झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पासवा के विभिन्न जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण सहित पासवा के सैकड़ो वॉलिंटियर्स उपस्थित थे जिन्होंने इस इस अभियान को अपने तन मन धन से समर्पित होकर सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
