संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: संथाल हूल दिवस के अवसर पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा द्वारा राजधानी रांची स्थित सिद्धू कान्हू पार्क पहुंचकर वीर शहीद सिद्धू -कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ी, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं खास तौर पर आज के युवाओं को वीर शहीदों को प्रेरणास्रोत मान उनके सिद्धांतों को अपनाना चाहिए तभी संपूर्ण समाज के विकास होगा।
वहीं,इस अवसर पर डीआईजी सह रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने भी वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
