Search
Close this search box.

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तालझारी।

थाना क्षेत्र के करणपुरातो-तालझारी के बीच दुधकोल गांव स्थित पुल के निकट मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम अज्ञात तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। इसके पूर्व घायलावस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दुधकोल गांव निवासी मंगल हांसदा की 50 वर्षीय पत्नी ताला हेम्ब्रम कोंडरा साग बेचने तालझारी आ रही रही थी। तभी साहिबगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार बाईक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाईक चालक फरार हो गया। उधर से गुजर रहे रविंद्र ठाकुर ने प्रजापति प्रकाश बाबा को सूचना दी। प्रजापति प्रकाश बाबा ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से मवेशी की मौत

बोरियो। संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के डुमरिया गाँव समीप अज्ञात हाइवा की चपेट में आकर मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज़ गति से हाइवा तीनपहाड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में डुमरिया समीप मवेशी को धक्का मार दिया। इधर पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर सड़क जाम हटवाया।

Leave a Comment

और पढ़ें