संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची:झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंदी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करती है । साथ ही उनके सभी मांगो को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी शहादत हुए है, वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं उनके सभी मांगो को पूरा करें।
साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने जानकारी दिया कि विगत 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा का शुरुआत किया गया है जो विभिन्न क्षेत्र होते हुए 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगा , अंतिम दिन 5 जून को राजभवन के समक्ष खतियानी महाधरणा का आयोजन किया जाएगा ।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो महाधारणा में सम्पूर्ण झारखंड विशेषकर रांची जिला और रांची लोकसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का अपील किया . मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडियों के पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों के अधिकार खतियान आधारित नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति लागू कर अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
