रांची: हरमू रोड स्थित होटल काव्स मे बिजनेस क्लस्टर ऑफ इंडिया के तत्वावधान मे लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के लायन अमित मिश्रा को आगामी सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया गया।मौके पर BCI के अध्यक्ष डॉ.सजीत कुमार ने कहा लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जो मानव कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।लायन अमित मिश्रा को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जाने पर अब हरिकनक ग्रेटर क्लब को और भी गति मिलेगी।बिजनेस क्लस्टर ऑफ इंडिया भी एक सामाजिक सरोकार रखते वाली व्यापारिक संगठन हैं जो व्यवसायियों के लोकल लेवल को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
इस मौके पर लायन सुजीत कुमार,लायन शिव कुमार सिंह,डॉक्टर संजीत कुमार, अजय कुमार,धीरज ग्रोवर एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।यह जानकारी लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर के पीआरओ शिव किशोर शर्मा ने दी है।
