Search
Close this search box.

आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्मचारी महासंघ की बैठक में सातवां वेतन आयोग लागू करने की मांग

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : झारखंड राज अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ प्रखंड जमुआ की बैठक शुक्रवार को प्रखंड सभागार में हुई। अध्यक्षता अनिल कुमार गोस्वामी ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह, मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। इसमें प्रखंड, अंचल और आंगनबाड़ी कर्मियों ने भाग लिया। महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने सातवां वेतन आयोग अब तक लागू नहीं किया। 18 महीने का बकाया महंगाई भत्ता भी नहीं मिला। सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड महासंघ कमिटी का चुनाव हुआ।जहां पंचायत सचिव दिनेश हाजरा को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष बिनोद राय, संरक्षक बमशंकर शर्मा, सम्मानित अध्यक्ष मो. सरफराज और प्रखंड मंत्री शाहिद अख्तर बनाए गए। कोषाध्यक्ष सोनू कुमार को चुना गया। कई अन्य लोगों को भी कमिटी में शामिल किया गया। बैठक को रूपलाल महतो, बमशंकर शर्मा, भोव सरफराज, दिनेश्वर हाजरा, महेंद्र पासवान, बिनोद राय, ओंकार देव, मो. जाहिद, जेम्स डेम्ब्रम, देवानंद नागी, रेनू यादव, नित्यानंद चौधरी, शहनवाज आलम, उमेश विश्वकर्मा, शंकर मेहतर, गणेश पासवान, प्रभात रंजन, पुरनी देवी आदि ने संबोधित किया। सभी ने लिए गए निर्णयों का समर्थन किया। मई में सदस्यता अभियान पूरा करने का निर्णय लिया गया। 13 और 14 जुलाई को जमशेदपुर में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में जेम्स हेम्ब्रम, नंदलाल महतो, अविनाश कुमार, देवंती देवी, अनिल गोस्वामी, बबिता कुमारी, देवनंदन वर्मा, अमरजीत साहू, सुरेश वर्मा, याकूब अंसारी सहित प्रखंड अंचल एवं मनरेगा कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें