संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह : आखिरकार केंद्र सरकार को कांग्रेस की मांग के आगे झुकना पड़ा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग पर जाति आधारित गणना के लिए तैयार होना पड़ा। उक्त बातें युवा कांग्रेस के जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष सुभाष यादव ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे का नारा देने वाले जातियों में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमेशा जातीय गणना के लिए सड़क से संसद तक मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण नहीं करती। कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद कांग्रेस ने कहा कि देशहित में सरकार के साथ हैं। कहा कांग्रेस देश के खिलाफ कभी नहीं जा सकती। लोग तोहमत तरह तरह के लगाते हैं लेकिन जनता आज भी कांग्रेस राष्ट्रवादी पार्टी मानते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों के अभ्युदय के बाद राष्ट्रीय दलों के जनाधार थोड़े प्रभावित हुए लेकिन लंबे समय तक इसका असर भी नहीं रहेगा। कहा कि जातीय आधारित गणना से एक तीर से कई निशाने लगने वाले है। इससे साफ हो जाएगा किस जाति की कितनी आबादी है। जिसकी जितनी संख्या भारी सत्ता ने उतनी उसकी हिस्सेदारी के सिद्धांत का पालक पोषक कांग्रेस पार्टी ही रही है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरा देश राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार और लोकप्रियता को देख रहा है पहलगाम में आतंकियों के कायराना कृत्य की कांग्रेस भी भर्त्सना करती है। कहा कांग्रेस का सांगठनिक दुरुस्तीकरण तेज हो गया है। अच्छे लोग और हुआ कांग्रेस का दामन तेजी से थाम रहे हैं।
