प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने किया शुभारंभ
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट : मंगलवार को प्रखंड पशुपालन कार्यालय परिसर में झारखंड सरकार पशुपालन सहकारिता विभाग से एक दर्जन से अधिक लाभुकों के बीच चार-चार बकरी व एक-एक बकरा का वितरण किया गया। बकरा-बकरी वितरण का शुभारंभ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, भ्रमणशील पशु पदाधिकारी दीपक कुमार ने किया। प्रखंड प्रमुख सह प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चल रही है। जिसमें एक बकरा-बकरी वितरण भी पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। लाभुकों ने क्षेत्रीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। मौके पर समदा सोरेन, लड्डू भगत, मरियम मरांडी, सुशीला मुर्मू, बाले मरांडी, फुल मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।
