Search
Close this search box.

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का मिलन समारोह 22 जून को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक बड़कागांव सोनी धर्मशाला में प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी की बैठक हुई। जिसका अध्यक्षता सबूर महतो, संचालन करता मिथिलेश कुमार दांगी ने किया। बैठक में सर्व सहमति से 22 जून को कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं सदस्यता ग्रहण बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो होंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रत्याशी बालेश्वर कुमार, केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार दांगी, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुनिता साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलेश्वर महतो, बड़कागांव प्रखंड उपाअध्यक्ष पवन कुमार तुरी, प्रखंड सचिव गौतम कुमार, प्रखंड सह सचिव अवधेश कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रामचंद्र कुमार, प्रखंड संगठन मंत्री बिकास कुमार, चेपाकला पंचायत सचिव शंकर साव, दिलेश्वर महतो, किशोर कुमार, नरेश कुमार, राजकुमार, देवनारायण महतो, सूरज कुमार दांगी, खिरोधर महतो, खुशनारायण प्रसाद दांगी एवं समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें