के.के.एम. कॉलेज पाकुड़ के छात्रावास में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
लिट्टीपाड़ा /पाकुड़ संवाददाता
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ स्थित आदिवासी उल्याण बायक छात्रावास में छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु जीवन में कम से कम एक महुआ का पेड़ लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया।
छात्रों ने बताया कि महुआ का वृक्ष आदिवासी समाज के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह वृक्ष वर्ष भर हरा-भरा रहता है और इसके फूल, फल व बीज भोजन सहित कई घरेलू उपयोगों में आते हैं।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। छात्रों ने प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से उत्पन्न पर्यावरणीय संकटों पर चिंता जताई।
इस अवसर पर वरिष्ठ छात्रनायक चुंडा मरांडी, उप छात्रनायक माइनेल किस्कू, छात्र नेता कमल मुर्मू, एडवाय सोरेन, सुलेधान हांसदा, बबलू हेम्ब्रम, मानवेल टुडू, परमेश्वर हेम्ब्रम, रासका मरांडी, बाबुराजी मुर्मू सहित कई छात्र उपस्थित थे।
