Search
Close this search box.

प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के प्राचार्य कक्ष में लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दमकल कर्मियों की मदद से आग पर पाया गया काबू

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से सटे प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव के प्राचार्य कक्ष में आग लगने की सूचना स्कूल मैदान में खेल रहे हैं बच्चों के द्वारा दी गई विद्यालय को प्राचार्य को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी को फोन पर सूचना देकर आग लगने की बात कही गई तत्पश्चात थाना प्रभारी के पहल पर दमकल गर्मियों द्वारा विद्यालय का ताला तुड़वा कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से प्राचार्य कक्ष में रखें बहुत सारे दस्तावेज व फर्नीचर का नुकसान हुआ है। उक्त घटित घटना को लेकर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार कन्हैया द्वारा थाना प्रभारी बड़कागांव को एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कर इसकी गहन जांच पड़ताल करने की बात कही गई है। क्योंकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। जो की संदेहास्पद है। उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार कन्हैया के द्वारा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें