Search
Close this search box.

बड़कागांव थाना परिसर में ईदु-उल-अजहा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव थाना परिसर में बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता व वरिष्ठ पत्रकार नरेश कुमार के संचालन में ईदु उल अजहा (बकरीद )की शांति समिति का बैठक हुआ। शांति समिति कि बैठक में दर्जनों लोग ईदु उल अजहा पर अपनी विचार रखा। वहीं बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमुल्ला ने कहा कि ईदु उल अजहा (बकरीद )पर हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोग मिलकर मनाएं। बकरीद में मुस्लिम समाज के लोग सबसे पहले नमाज अदा करतें हैं और अपनी मन में बुराई को त्यागने का त्योहार है। जिसके बाद ईदु उल अजहा पर बलि दी जाती है। बली को तीन भागों में बांट दिया जाता है एक हिस्सा अपने परिवार को, दूसरा हिस्सा दोस्तो
-रिश्तेदारों को और तीसरा हिस्सा अत्यंत सबसे (असक्षम) लोग के बीच बांटा जाता है। सभी लोग मिलकर जुलकर त्योहार मनाते हैं। मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी नेमधारी रजक, प्रमुख फुलवा देवी, मंडल सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, जिप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, मुखिया बासुदेव यादव, मोहम्मद तकरीरमुल्ला, पंसस प्रभु राम, कृष्णा राम, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, चंदन पुरी, अजित महतो, भिखन महतो, पूर्व पंसस अली रजा, सुरेश महतो, बादाम सदर मोहम्मद मोकीतुल्ला, मजहर आलम, फैशल, श्रीकांत निराला, एस आई सावित्री कछप, छवनियां सदर मोहम्मद अफान, महुदी मोहम्मद फारूक के अलावे दर्जनों हिंदू मुस्लिम लोग बैठक में शामिल थें।

Leave a Comment

और पढ़ें