Search
Close this search box.

बकरीद को लेकर सिकरी ओ पी थाना में शांति समिति की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : आगामी सात जून को मनाए जाने वाले बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर सोमवार को सिकरी और गर्री पंचायत के जन प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवीयों के बीच सिकरी ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने की जबकि संचालन कृष्णा सिंह ने किया। बैठक में कृष्णा सिंह ने कहा त्योहार खुशी मनाने का दिन है। सभी धर्म के लोग अपने अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाते हैं और अपने खुशी का इजहार करते हैं। पूरे क्षेत्र मे सभी त्योहार को मिलजुल कर मनाने का इतिहास रहा है। वहीं गर्री के अफजल हुसैन (सेक्रेट्री) ने कहा कि हमारे क्षेत्र में हमेशा से सभी त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाते आये है। सरकार के गाइड लाइन के अनुसार बकरीद भी इसी परंपरा के अनुसार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचने और अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने को कहा। थाना प्रभारी ने कहा कि हर समाज मे कुछ असमाजिक तत्व के लोग रहते हैं। उनसे बचने कि अवश्यकता है। आप सभी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचना से सतर्क रहें। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की आशंका या संदेह की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दे। कानून को हाथ में न ले। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पहचान सौहार्द की मिसाल के रूप में है जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में प्रशासन की ओर से शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया गया। मौके पर कृष्णा सिंह, मंजूर हुसैन, अरुण कुमार, पृथ्वी राज गुप्ता, मुन्ना सिंह, मोहम्मद अजगैबुल अंसारी, मोहम्मद शरीफ, सिखलेश साव, गर्री से अफजल हुसैन, मोहम्मद समीम, थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें