Search
Close this search box.

मानगो नगर निगम के खिलाफ स्थानीय लोगों का हल्ला बोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समता नगर, मानगो – मानगो नगर निगम के खिलाफ स्थानीय ने बढ़ते गंदगी के मुद्दे पर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया है। समता नगर स्थित नालियां पिछले दस दिनों से बजबजा रही हैं, जिससे राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर मानगो नगर निगम में कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

स्थानीय महिला रुकमणि देवी ने बताया कि वे प्रतिदिन मंदिर जाती थीं, लेकिन बजबजाते नाली के गंदे पानी के कारण उन्हें पिछले 10 दिनों से पूजा करने में कठिनाई हो रही है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति से पूरा मानगो नगर निगम एक लाईलाज बीमारी की तरह ग्रस्त हो चुका है।

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि निगम के जिम्मेदार लोग केवल अपनी व्यक्तिगत हितों में लगे हुए हैं। उनका मुख्य लक्ष्य केवल धन संग्रह करना और मीडिया में बने रहना है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम लोगों को सही मात्रा में पानी नहीं दे पा रहा है, वहीं, जो लोग अपने घर में नलकूप लगाना चाहते हैं, उनसे ₹5000 टैक्स के नाम पर वसूले जा रहे हैं।

इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए विकास सिंह ने बजबजाती नाली का वीडियो बनाकर कार्यपालक पदाधिकारी और उपायुक्त को भेजा है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर कई स्थानीय क्षेत्र के लोग तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान का समर्थन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें