Search
Close this search box.

रिम्स में दो साल से ठप MRI सेवा, मरीजों की बढ़ रही परेशानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनिपाल हेल्थ मैप सेंटर पर दो-दो दिन करना पड़ रहा इंतजार, सिस्टम पर उठ रहे सवाल

रांची संवाददाता / मनोज प्रसाद

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में MRI सेवा बीते दो वर्षों से पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। कभी मशीन खराब रहने की बात सामने आती है, तो कभी ऑपरेटर की अनुपलब्धता का हवाला दिया जाता है। नतीजा यह है कि दूर-दराज से इलाज के लिए रांची पहुंचने वाले गरीब मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दो पूर्व 300 किमी दूर से आए एक मरीज शिव कुमार दास की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। मरीज के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मनिपाल हेल्थ मैप MRI सेंटर में नंबर लगाने के बावजूद अब तक शनिवार रात 8 बजे तक जांच नहीं हो पाई है। 32 घंटे बीत जाने के बाद जब MRI कर्मियों से बात की गई, तो उन्होंने एक घंटे और प्रतीक्षा करने को कहा।

परिजनों ने कहा कि समय पर MRI न हो पाने की वजह से मरीज की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिस्टम की लापरवाही के कारण मरीजों की जानें यूं ही जाती रहेंगी?

गौरतलब है कि रिम्स परिसर में ही मनिपाल हेल्थ मैप MRI सेंटर का संचालन किया जा रहा है, लेकिन यह केंद्र सीमित संसाधनों और कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। मरीजों की लंबी कतारें और दो-दो दिन तक की प्रतीक्षा अब आम बात हो गई है।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि रिम्स में जल्द से जल्द MRI सेवा बहाल की जाये और मौजूदा निजी सेंटर की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये।

Leave a Comment

और पढ़ें