संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा राज्य के विकास हेतु प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री से भेंट में विदेशी निवेश एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहन चर्चा की गई साथ ही साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके सफल विदेश दौरे तथा झारखंड में विदेशी निवेश को आकर्षित करने हेतु किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर इरफान अंसारी ने जमशेदपुर एवं कोडरमा जिले के दौरे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी और विभागीय गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उस दिशा में कार्य करते हुए कार्य निष्पादन को और बेहतर करने का निर्देश भी दिया।
