Search
Close this search box.

पाकुड़ में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का आयोजन, रज कलश हुआ समर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में गुरुवार को पाकुड़ में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कलश यात्रा के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं यादव विजन के संस्थापक किरण कुमार यादव, बिहार राज्य कलश यात्रा संयोजक अरविंद कुमार अमर यादव समेत कई पदाधिकारी बिहार से रेजांगला पवित्र रज कलश लेकर झारखंड के पाकुड़ पहुंचे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास ने की। पाकुड़ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव और सचिव अजय कुमार सौरव के नेतृत्व में रज कलश को दुमका जिला अध्यक्ष शिव कुमार दर्वे यादव एवं प्रदेश महासचिव डॉ. अमरेन्द्र यादव को सौंपा गया।

इस मौके पर प्रो. मीरा राय (प्रदेश महिला अध्यक्ष), अनीता यादव (प्रदेश महिला प्रभारी, कलश यात्रा), रंजन यादव, नीतू सिंह यादव (प्रदेश महासचिव, सोशल मीडिया प्रभारी) सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें