क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री काफी तत्पर: बर्नाड मरांडी
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट : बुधवार को रांगा गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, केंद्रीय समिति सदस्य राजाराम मरांडी, प्रखंड उपप्रमुख रूपक साह व अन्य ने संयुक्त रूप से फ़ीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने बताया कि ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व खराब हो गया था। जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने केंद्रीय समिति सदस्य पंकज मिश्रा को दी थी। इसके बाद विभागीय पदाधिकारी से वार्ता कर ट्रांसफार्मर लगाया गया। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री काफी तत्पर हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पंकज मिश्रा को धन्यवाद कहा। मौके पर जिप सदस्य जेठा मुर्मू, शमीम अंसारी, गुंजन सिंघानिया, पूसा टुडू, लखीराम हेंब्रम, समदा सोरेन, देवीलाल तुरी, शाम हेंब्रम, सुनील सोरेन, जिसू मरांडी, अब्दुल मजीद, बाबूलाल सोरेन, सिकंदर मोमिन, लड्डू भगत, इस्लाम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
