Search
Close this search box.

ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न, विधिक अधिकारों पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

बोरियो। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार को ग्राम प्रधानों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रभार अंचल निरीक्षक फुदन सोरेन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल परगना न्याय विनियमन, 1983 के अंतर्गत ग्राम प्रधानों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देना था।अधिकारियों ने संथाल आदिवासियों के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा, न्याय व्यवस्था की स्थापना, भूमि विवादों के समाधान, शोषण से सुरक्षा तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधानों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए ताकि स्थानीय न्याय प्रणाली को और अधिक सशक्त किया जा सके।
इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी नीलम कुमारी, गंगाधर दास सहित ग्राम प्रधान बाबूराम मुर्मू, राम मुर्मू, मरांग मुर्मू, चांदू पहाड़िया, राजू पहाड़िया, बबलू पहाड़िया, केशो पहाड़िया सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें