संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
जामताड़ : सड़क की मरम्मती और सुदृढ़ीकरण का कार्य हुए मात्र छः माह में ही गिट्टी उखड़ने लगा। साल भर में यह सड़क पुनः उबड़-खाबड़ और असली रूप में आ जायेगी। इस तरह के कार्य में जमकर अनियमितता और भ्रष्टाचार किया गया है। यह आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप हेमरम लगाया है और सरकार से इसकी जांच उच्च स्तरीय कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष दिलीप हेमरम ने बताया कि नाला नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाला प्रखंड के गैड़िया से मड़ालो गांव तक 8.87 किलोमीटर लंबाई तक सुदृढ़ीकरण और मरम्मती कार्य गत वर्ष 14 अक्टूबर 2024 को शिलान्यास के बाद कार्य किया गया था। यह कार्य ग्रामीण कार्य विभाग झारखण्ड – रांची के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विशेष मरम्मती कार्य के रूप में किया गया है। जिसमें कुल लागत राशि 2 करोड़ 15 लाख 468 रू खपाया गया है। दिलीप हेमरम का आरोप है कि इस सड़क मरम्मती कार्य में खूब झोलझाल किया गया है। मरम्मती कार्य में क्ई तरह की अनियमितताएं वर्ती गई है। इस लिए यह सड़क मात्र छः महीने में ही दम तोड़ती नजर आ रही है। जगह जगह पर गिट्टी उखड़ने लगी है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बाद पुनः यह सड़क अपनी पूरानी अवस्था में शीघ्र पहुंच जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप हेमरम ने इस तरह के कार्य को केवल ठिकेदार को एवं विभाग के अधिकारी को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वह झारखण्ड सरकार से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और इसमें शामिल भ्रष्टाचारी लोगों और अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग करते हैं। ऐसा लगता है कि झारखण्ड सरकार द्वारा हर कार्य गुणवत्ता विहीन हो चला है। यहां जनता के लिए कार्य नहीं होकर विभाग के अधिकारी और ठिकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। लगता है जनता का पैसा का लूट ही लूट हो रही है। इस अवसर पर माझी हडाम श्रीजल हांसदा, नायकी साहेबलाल सोरेन, जौकमाझी सुनील बेसरा, विश्व नाथ हेमरम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
