Search
Close this search box.

ओडीएफ प्लस एवं झार जल एप्प से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

शिकारीपाड़ा : प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज- 2 एवं जल जीवन मिशन योजना हेतू सभी जल साहियाओ का ओडीएफ प्लस एवं झार जल एप्प से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला आईइसी कोऑर्डिनेटर ने उपस्थित सभी जल साहियाओ को झार जल एप्प की विस्तृत जानकारी यथा खराब हैंडपंप का सर्वे, जल मीनार का सर्वे, जल चौपाल एवं जल गुणवत्ता से संबंधित जल जांच का सर्वे झार जल ऐप मे अपलोड करने हेतु जानकारी दी गई। साथ ही सभी जल साहियाओ को जल कर शुल्क एवं हर घर जल सत्यापन की भी जानकारी दी गई। पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित सभी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण करने एवं अपने-अपने गांव को ओडीएफ प्लस बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु संबोधित किया गया। संबोधन के क्रम में ओडीएफ प्लस के सभी कॉम्पोनेंट विशेष कर सभी छूटे हुए घरों में शौचालय का निर्माण करना, ठोस एवं तरल कचरा, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, गोवर्धन योजना एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा कि गई। प्रशिक्षण में शिकारीपाड़ा प्रखंड समन्वक बिकास मिश्रा ने अपना महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें