राँची,
राँची के दलादली ओझा बैंक्वेट हाल में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रसिद्ध जन संवादक ब्रजेश शर्मा ने किया। मंच पर जनार्धन ओझा और सत्यनारायण शर्मा जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय उपाध्याय, सुमन मिश्रा, ललित नारायण ओझा, सुपिया सिंह एवं अमरजीत कुमार उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि परशुराम जी ने ब्राह्मण तथा क्षत्रिय दोनों के लिए एक कर्ता-व्यक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कथा कथा वाचन के माध्यम से परशुराम जी की वीरता, ज्ञान और धर्म का सम्मान किया।
कार्यक्रम की समाप्ति पर कार्यक्रम के संयोजक मीतुंजय शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी की सराहना की और विशेष रूप से ब्रजेश शर्मा, वक्ताओं और सहभागियों को उनकी मेहनत और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
