Search
Close this search box.

बादम में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यज्ञ धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता का देता है संदेश : विधायक

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के बादम में श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें विधायक रोशन लाल चौधरी शामिल होकर जय श्री राम, जय माता दी के जय कारे लगाए साथ महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर भक्तिमय वातावरण बनाया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यज्ञ धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और आध्यात्मिक शांति का संदेश देते हैं। सनातनी एकता सह श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी से क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। यज्ञ के सफल आयोजन के लिए मैं यज्ञ आयोजन समिति को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं। कलश यात्रा पंचवाहिनी माता स्थान यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से शुरू होकर सिमानी बागी नदी तक पहुंचे। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम जय माता दी के नारों से गुजायमान होता रहा।कलश में जल लेकर श्रद्धालुओं गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे जहां विधि विधान द्वारा कलश को स्थापित किया गया। 30 अप्रैल से 6 मई तक कथावाचक का कार्यक्रम होगा एवं 7 मई को जागरण और झांकी के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा। मौके पर कलश यात्रा में शामिल विधायक रोशनलाल चौधरी, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, बड़कागांव विधानसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, मुखिया वासुदेव यादव पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, पंसस उपेंद्र प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, आजसू जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें