Search
Close this search box.

आंगनबाड़ी सेविकाओं को गैर-आवश्यक कार्यों से मिली राहत, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची संवाददाता भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से शास्त्री भवन, नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों से मुक्त किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

माननीया मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के सकारात्मक हस्तक्षेप के बाद मंत्रालय ने झारखंड के सभी उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं से विभागीय कार्यों के अलावा अन्य गैर-आवश्यक कार्य न लिए जाएं, जिससे वे अपने मुख्य दायित्वों का समुचित निर्वहन कर सकें।

भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश ने केंद्र सरकार, मंत्रालय एवं मंत्री महोदया का आभार व्यक्त किया है। संघ की ओर से कहा गया कि यह कदम आंगनबाड़ी सेविकाओं के हित में एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बलिराम यादव, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र गोप तथा महासंघ सह प्रदेश महामंत्री (आंगनबाड़ी) पुष्पा कुमारी समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Comment

और पढ़ें