Search
Close this search box.

प्रदेश भाजपा द्वारा वक़्फ़ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम मौजूद रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में संशोधन को लेकर नया कानून लागू किया है जो देश की राजनीति में विवाद का कारण बन चुका है। विपक्ष द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है। तमाम विवादों के बीच भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में वक़्फ़ (संसोधन) अधिनियम 2025 को लेकर जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्टी नेताओं के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता आम अल्पसंख्यक लोगों के बीच जाकर वक्फ बोर्ड पे लाए गए नए कानून के लेकर फैलाई जा रही भ्रम को दूर करेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर रांची आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी केंद्र सरकार देश हित में कोई निर्णय लिया है तो उसका विरोध कांग्रेस एवम अन्य विपक्षी दलों ने किया है। वक्फ बोर्ड देश के विकास में बाधा डालने का कार्य करता था विपक्ष के कई नेता है जिन्होंने वक्फ बोर्ड के जमीन के नाम पे खुद व्यापार स्थापित कर चुके है या कॉलोनी बसा चुके है ऐसी ही अनीतियों को रोकने के लिए वक्फ बोर्ड पर संशोधन किया गया है। वक्फ बोर्ड पे संशोधन कर केंद्र सरकार गरीब मुसलमानों को विकास की ओर ले जाना चाहती है।

इनकी रही उपस्थिति
प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी , हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें