ओबीसी वर्ग की महिला को भी आरक्षण में शामिल करने की मांग शामिल
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस एवं इंटक नेताओं के एक शिष्टमंडल ने महिला आरक्षण विधेयक से संबंधित ज्ञापन जिला उपायुक्त विशाल सागर के नाम अपर समाहर्ता देवघर हीरा कुमार को दिया। ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, देवघर जिला इंटक की महासचिव पूजा देवी, मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप नटराज, मधुपुर प्रखंड महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नेहा राय देवघर जिला महिला कांग्रेस की सचिव मुन्नी देवी एवं कांग्रेस नेता बबलू राय प्रमुख रूप से शामिल थे।
